Get App

केरोसिन, कोयला और बायोमास... पेट्रोलियम मंत्री बोले- LPG की खपत घटाने के लिए वैकल्पिक ईंधन का विकल्प तैयार

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। LPG की खपत कम करने के लिए होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को केरोसिन, कोयला और बायोमास जैसे वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 6:33 PM
केरोसिन, कोयला और बायोमास... पेट्रोलियम मंत्री बोले- LPG की खपत घटाने के लिए वैकल्पिक ईंधन का विकल्प तैयार
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर इन ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) और फ्यूल ऑयल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 मार्च को लोकसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर इन ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन सामान्य तरीके से काम कर रही है।

कमर्शियल LPG के लिए सरकार का बड़ा फैसला

कमर्शियल LPG की कमी को देखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत 12 मार्च से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) राज्य सरकारों के साथ मिलकर औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं को उनकी औसत मासिक जरूरत का 20 प्रतिशत कमर्शियल LPG आवंटित करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें