PF बैलेंस चेक करना हुआ आसान, घर बैठे मिनटों में जानें अकाउंट में कितनी है रकम, बस करना होगा एक मिस्ड कॉल
PF बैलेंस देखने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Our Services सेक्शन में For Employees विकल्प चुनें। इसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें..
देश के करोड़ों EPFO सब्सक्राइबर्स अब घर बैठे आसानी से अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
देश के करोड़ों EPFO सब्सक्राइबर्स अब घर बैठे आसानी से अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों का जमा उमाउंट जमा अमाउंट पर 8.25 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। हालांकि कई लोगों को UAN एक्टिवेशन, Member ID not seeded और OTP जैसी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि PF बैलेंस कैसे चेक करें और आम समस्याओं को कैसे ठीक किया जा सकता है।
EPFO पोर्टल से ऐसे देखें PF बैलेंस
PF बैलेंस देखने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Our Services सेक्शन में For Employees विकल्प चुनें। इसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें।
अब अपना 12 अंकों का UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद अपनी Member ID चुनें। स्क्रीन पर आपकी पूरी PF पासबुक और कुल जमा अमाउंट दिखाई दे जाएगी।
UMANG ऐप से भी मिल जाएगी पूरी जानकारी
स्मार्टफोन यूजर्स UMANG ऐप के जरिए भी PF बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऐप डाउनलोड कर लॉग इन करें और All Services सेक्शन में जाकर EPFO सर्च करें।
इसके बाद Employee Centric Services में जाकर View Passbook पर क्लिक करें। UAN पर आए OTP को दर्ज करते ही बैलेंस की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
बिना इंटरनेट मिस्ड कॉल से जानें बैलेंस
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर PF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना जरूरी है। साथ ही आधार, PAN या बैंक खाते की KYC पूरी होनी चाहिए।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें। दो रिंग के बाद कॉल कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में SMS के जरिए बैलेंस और आखिरी योगदान की जानकारी मिल जाएगी।
SMS से भी चेक कर सकते हैं PF बैलेंस
EPFO SMS सेवा के जरिए भी बैलेंस जानने की सुविधा देता है। इसके लिए 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा।
मैसेज का फॉर्मेट होगा — EPFOHO UAN HIN। यहां HIN हिंदी भाषा के लिए है। अंग्रेजी के लिए ENG और मराठी के लिए MAR लिखा जा सकता है।
क्यों आती है UAN एक्टिवेशन की समस्या?
कई बार EPFO रिकॉर्ड और आधार कार्ड की जानकारी मेल नहीं खाने पर UAN एक्टिव नहीं होता। नाम, जन्मतिथि या जेंडर में अंतर होने पर यह समस्या आती है। इसे EPFO पोर्टल के Joint Declaration सेक्शन या एंप्लायर की मदद से सुधारा जा सकता है।
अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तब भी OTP नहीं आता। ऐसी स्थिति में पहले आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी होता है।
Member ID not seeded एरर कैसे ठीक करें?
कई यूजर्स को पासबुक खोलते समय Member ID not seeded with UAN एरर दिखाई देता है। इसका मतलब है कि आपकी Member ID अभी UAN से लिंक नहीं हुई है।
इसके लिए EPFO पोर्टल पर लॉग इन कर Profile या Service History में जाकर Member ID चेक करें। साथ ही Manage सेक्शन में जाकर आधार और KYC स्टेटस भी वेरिफाई करें।
अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है, तो पुरानी Member ID को नई कंपनी के UAN में ट्रांसफर कराने के लिए One Member-One EPF Account सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।