EPFO: सैलरीड क्लास के लोगों को सरकार की तरफ से जल्दी ही खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने की तैयारी में है।

EPFO: सैलरीड क्लास के लोगों को सरकार की तरफ से जल्दी ही खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अगले महीने के आखिरी तक पैसे ट्रांसपर कर सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि (Employee Provident Fund) सदस्यों को पता रखना चाहिए उनके खाते में कितना पैसा है और कितना ब्याज मिल रहा है। इसके लिए जरूरी है कि वो अपने अकाउंट की डिलेट चेक करते रहें। इसका सबसे आसान तरीका है अपनी पासबुक चेक करते रहें।
आप आपने PF का बैलेंस कई तरीके से चेक कर सकते हैं।
SMS के जरिए चेक करें बैलेंस
आपका UAN को EPFO से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद PF अकाउंट की जानकारी आपके मोबाइल पर आ जाएगी। इसके लिए आपको EPFO UAN ENG (जिस भाषा में चाहते हैं उसके पहले तीन अक्षर) लिखकर 7738299899 पर भेज दें।
मिस कॉल से पता करें PF बैलेंस
PF बैलेंस आप एक मिस कॉल कर के भी पता कर सकते हैं। EPFO के मुताबिक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल देनी होगी। इसके बाद SMS के जरिए पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद ही एक मैसेज भी आपको मिलता है। यह मैसेज AM-EPFOHO की ओर से आता है। EPFO के द्वारा यह मैसेज भेजा जाता है।
ऐप से कर सकते हैं बैलेंस चेक
इसके अलावा पीएफ बैलेंस का पता EPFO के ऐप से भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद UAN और पासवर्ड डालें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।