Pharma Q3 Preview |अमेरिकी बाजारों की बिक्री में सुस्ती का दिखेगा असर, दिसंबर तिमाही फार्मा में दिखेगी हल्की ग्रोथ

प्रभुदास लीलाधर में अपने इस नोट में आगे कहा है कि हमें उम्मीद है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर यूएस मार्केट तमाम चुनौतियों के बाद भी मजबूत बना रहेगा.

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 1:18 PM
एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनियों की EBITDA में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़तोरी देखने को मिल सकती है।

लिस्टेड फार्मा कंपनियों के आय में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले अमेरिकी बाजार में मंदी के चलते 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में फार्मा कंपनियों के बिक्री और मुनाफे में हल्की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस अवधि में फार्मा कंपनियों की बिक्री में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि उनके मुनाफे में 4.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा फार्मा सेक्टर पर पिछले साल के इसी तिमाही के बड़े बेस का भी असर देखने को मिलेगा। एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनियों की EBITDA में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़तोरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले साल की इसी तिमाही में कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मा कंपनियों ने कास्ट सेविंग पर भी काफी फोकस किया था। इस दौरान उनके कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

प्रभुदासलीलाधर ने अपने एक नोट में कहा है कि अधिकांश कंपनियों के लिए यूएस मार्केट मंदी का बाजार रहा है। इस दौरान यूएस FDA की तरफ से प्रोडक्ट अप्रूवल भी नहीं मिले हैं। इसके अलावा यूएस मार्केट में कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है।


निफ्टी के 18200 के ऊपर जानें के बाद दिखेगी जोरदार तेजी, इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव 2-3 हफ्ते में होगी जोरदार कमाई

प्रभुदास लीलाधर में अपने इस नोट में आगे कहा है कि हमें उम्मीद है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर यूएस मार्केट तमाम चुनौतियों के बाद भी मजबूत बना रहेगा। हालांकि इन कंपनियों का सीनजल प्रभाव देखने को मिलेगा।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि दिसंबर तिमाही के दौरान गैर कोविड दबावों की अच्छी बिक्री के चलते घरेलू फार्मा कंपनियों की बिक्री में सालाना आधार पर 9.6 फीसदी की का अनुमान है। ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल का मानना है कि दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनियो के EBITDA मार्जिन में सालाना आधार पर 40 बेसिस पॉइंट का संकुचन देखने को मिल सकता है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एक्सपोर्ट ओरिएंटेड दवा कंपनियों को ग्लोबल कारोबार में माल-भाड़े में बढ़ोतरी का प्रतिकूल प्रभाव भी झेलना पड़ेगा। इसके अलावा कंपनियों के आय और मुनाफे पर कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी देखने को मिलेगा।

फार्मा एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी तिमाही में Sun Pharmaceutical Industries,Gland Pharma, Divi’s Laboratories और Lupin आउट परफॉर्म करते नजर आ सकते हैं। सन फार्मा के स्पेशिएलिटी केमिकल कारोबार में अमेरिका में विन लेवी ड्रग (winlevi drug)लॉन्च के चलते जोरदार ग्रोथ देखने को मिलेगी। जबकि डिविस लैब को Molnupiravir लॉन्च से फायदा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।