Get App

Pharma Q3 Preview |अमेरिकी बाजारों की बिक्री में सुस्ती का दिखेगा असर, दिसंबर तिमाही फार्मा में दिखेगी हल्की ग्रोथ

प्रभुदास लीलाधर में अपने इस नोट में आगे कहा है कि हमें उम्मीद है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर यूएस मार्केट तमाम चुनौतियों के बाद भी मजबूत बना रहेगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 1:18 PM
Pharma Q3 Preview |अमेरिकी बाजारों की बिक्री में सुस्ती का दिखेगा असर, दिसंबर तिमाही फार्मा में दिखेगी हल्की ग्रोथ
एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनियों की EBITDA में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़तोरी देखने को मिल सकती है।

लिस्टेड फार्मा कंपनियों के आय में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले अमेरिकी बाजार में मंदी के चलते 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में फार्मा कंपनियों के बिक्री और मुनाफे में हल्की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस अवधि में फार्मा कंपनियों की बिक्री में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि उनके मुनाफे में 4.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा फार्मा सेक्टर पर पिछले साल के इसी तिमाही के बड़े बेस का भी असर देखने को मिलेगा। एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनियों की EBITDA में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़तोरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले साल की इसी तिमाही में कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मा कंपनियों ने कास्ट सेविंग पर भी काफी फोकस किया था। इस दौरान उनके कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

प्रभुदासलीलाधर ने अपने एक नोट में कहा है कि अधिकांश कंपनियों के लिए यूएस मार्केट मंदी का बाजार रहा है। इस दौरान यूएस FDA की तरफ से प्रोडक्ट अप्रूवल भी नहीं मिले हैं। इसके अलावा यूएस मार्केट में कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें