Get App

होमलोन लेना चाहते हैं तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें

होम लोन अप्रूव कराने के लिए बेहतर क्रेडिट स्कोर, ज्यादा इनकम और कम फाइनेंशियल लायबिलिटी होनी चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2019 पर 1:38 PM
होमलोन लेना चाहते हैं तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें

अगर आप घर खरीदने की तैयारी में हैं तो सबसे पहले होमलोन की चिंता सताती है। बैंक से लेकर NBFC तक, होम लोन लेने के तो कई रास्ते हैं। लेकिन मुश्किल तब होती है जब आपको यह पता नहीं होता कि होमलोन में बेस्ट डील कैसे की जाए। कौन सा बैंक सबसे कम इंटरेस्ट रेट पर लोन दे रहा है? यह जानने के बाद अगला कदम यह है कि होमलोन अप्रूव कैसे कराया जाए।

होम लोन अप्रूव कराने के लिए बेहतर क्रेडिट स्कोर, ज्यादा इनकम और कम फाइनेंशियल लायबिलिटी होनी चाहिए। जानकारों का कहना है कि छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान न देने से भी आपका होम लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकता है।

हम यहां कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जिनपर ध्यान ना देने से आपका होम लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकता है।

No Objection Certificate (NOC)- अगर आपने पहले किसी बैंक से होम लोन लिया हो और फिर किसी दूसरे बैंक से होम लोन लेना चाहते हैं तो पहले वाले बैंक से आपको NOC लेना होगा। अगर वो लोन बंद हो चुका है तो भी आपको NOC लेना होगा। अगर आपके CIBIL रिपोर्ट में NOC का जिक्र नहीं है तो आपका होमलोन एप्लिकेशन कैंसल हो सकता है।

सिग्नेचर मिसमैच
आपका सिग्नेचर हर जगह एक जैसा होना जरूरी है। होम लोन का प्रोसेस काफी लंबा होता है। इसमें कई अलग-अलग पेज पर साइन करना होता है। अगर किसी पेज पर आपका साइन अलग है तो होमलोन एप्लिकेश कैंसल हो सकता है।

बकाया बिल 

इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि बकाया बिल भी आपके होम लोन एप्लिकेशन को कैंसल करवा सकता है। अगर आपका क्रेडिट कार्ड का बिल या फोन का बिल बकाया है तो मान लीजिए आपको होम लोन नहीं मिलेगा।

लोकेशन

इन सब चीजों के साथ लोकेशन भी काफी अहम है। अगर आप किसी ऐसे इलाके में फ्लैट ले रहे हैं जो नेगेटिव जोन में आता है या फिर बैंक के डिफॉल्टर लिस्ट में है तो आपको होमलोन नहीं मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें