अपने बुढ़ापे के लिए अभी से कर रहे हैं प्लान? ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, आपको नहीं होगी पैसे की कभी तंगी

रिटायरमेंट के बाद के समय को किसी भी व्यक्ति के लिए गोल्डन ईयर कहा जता है। ये वह समय होता है जब वह अपने पोते-पोतियों के साथ खुशी के साथ बिताना चाहते हैं। रिटायरमेंट का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले ये देखना होगा कि नौकरी छोड़ने के बाद भी आपकी इनकम का एक तय सोर्स हो, जहां से आपको हर महीने पैसा आ सके

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 12:29 PM
Retirement Plan: यह योजनाएं रिटायरमेंट के बाद एक तय इनकम देती है।

रिटायरमेंट के बाद के समय को किसी भी व्यक्ति के लिए गोल्डन ईयर कहा जता है। ये वह समय होता है जब वह अपने पोते-पोतियों के साथ खुशी के साथ बिताना चाहते हैं। रिटायरमेंट का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले ये देखना होगा कि नौकरी छोड़ने के बाद भी आपकी इनकम का एक तय सोर्स हो, जहां से आपको हर महीने पैसा आ सके। यहां कुछ योजनाओं में निवेश करना एक बढ़िया ऑप्शन बताया गया है जिसके जरिये आप नियमित पेंशन पा सकते हैं। अपने खर्चों को पूरा कर सकते हैं। यहां उन 5 योजनाओं की लिस्ट दी गई है, जिनमें आप निवेश कर अपने लिए तय इनकम पा सकते हैं।

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana - APY)

अटल पेंशन योजना एक सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना है जो रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय देती है। इसमें बैंक खाते के साथ 18 से 40 साल की उम्र में निवेश कर सकते हैं। सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को हर महीने 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये या 5,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन मिलेगी। पेंशन का पेमेंट 60 साल की उम्र तक किया जा सकता है।


वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Savings Scheme)

यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक और सरकारी योजना है जिसमें आपको नियमित आय और टैक्स छूट मिलती है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। ये अकाउंट 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है। डिफेंस सर्विस से जुड़े लोग ये खाता 55 साल की उम्र में भी खोल सकते हैं। SCSS खाते में जमा करके, आप इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट पा सकते हैं। इस योजना में ब्याज तिमाही मिलता है।

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP)

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान बीमा और निवेश दोनों का लाभ मिलता है। यही कारण है कि रिटायरमेंट के बाद इस योजना को एक आदर्श योजना माना जाता है। यहां पॉलिसीधारक जीवन बीमा कवरेज के लिए प्रीमियम के रूप में एक तय अमाउंट देती है। यूलिप में लगाया गया पैसा डेट फंड, इक्विटी या बैलेंस्ड फंड में निवेश किया जाता है।

डाकघर मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme (POMIS)

POMIS खाता न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये जमा करके खोला जा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। POMIS का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। इसमें ब्याज सालाना 7.4% की दर से मिलता है। ये ब्याज हर महीने आपके अकाउंट में आ जाता है।

राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme - NPS)

यह योजना रिटायरमेंट के बाद एक तय इनकम देती है। इस योजना के प्रत्येक ग्राहक को एक अद्वितीय स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (PRAN) दी जाती है। आप इस योजना के तहत दो प्रकार के खाते खोल सकते हैं, टीयर 1 और टीयर 2। आपको टीयर 1 खाते में 500 रुपये और टीयर 2 खाता खोलने पर 1,000 रुपये का न्यूनतम का पेमेंट करना होगा। टियर 1 के सेक्शन में 80CCD के तहत कटौता का दावा कर सकते हैं। टियर 2 में ऐसा कोई बेनेफिट नहीं है।

Dolly Khanna के पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल, जुड़ा एक नया शेयर तो इन कंपनियों में घटी हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।