Diwali 2026: दिवाली पर कार खरीदने का बना रहे प्लान? ये बैंक दे रहे सस्ते लोन, जानें ब्याज दर और EMI

दिवाली 2026 के मौके पर इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक जैसे कई बैंक ग्राहकों को कार लोन पर खास ऑफर दे रहे हैं। कुछ बैंक सालाना 7.75 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। आइए जानते हैं इसके में बारे में डिटेल में

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक जैसे कई बैंक ग्राहकों को कार लोन पर खास ऑफर दे रहे हैं (Photo: Canva)

कार खरीदना मिडिल क्लास परिवार के कई लोगों का सपना होता है। वहीं दिपाली के मौके पर कार या फिर कोई भी नई चीज खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बैंकों के खास कार लोन ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। त्योहारों के दौरान कई बैंक कम ब्याज दर पर लोन देने के साथ प्रोसेसिंग फीस में भी छूट दे रहे हैं। इससे ग्राहकों को कार खरीदने के लिए कम खर्च में लोन मिल सकता है और शुरुआत में होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम हो सकता है। आइए जानते हैं इसके में बारे में डिटेल में

बैंक दे रहे शानदार ऑफर

दिवाली 2026 के मौके पर इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक जैसे कई बैंक ग्राहकों को कार लोन पर खास ऑफर दे रहे हैं। BankBazaar.com के 23 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ बैंक सालाना 7.75 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को लोन की प्रोसेसिंग फीस में छूट और समय से पहले पूरा लोन चुकाने पर फोरक्लोजर चार्ज नहीं देने जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। ध्यान देने वाली बात ये हैं कि, सभी फायदे संबंधित बैंक के नियम और शर्तों पर निर्भर करेंगे।


ये बैंक दे रहे हैं शानदार ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा दिवाली के मौके पर कार लोन पर शानदार छूट दे रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दर 7.85 फीसदी से 11.55 फीसदी सालाना तक है। इस बैंक से पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर हर महीने 10,102 से 11,009 रुपये तक की EMI देनी होगी। इसकी प्रोसेसिंग फीस 2,000 रुपये तक है।

बैंक ऑफ इंडिया: बैंक ऑफ इंडिया में ब्याज दर 7.85 फीसदी से 12.55 फीसदी तक है। पांच साल के लिए 5 लाख रुपये के लोन पर EMI 10,102 से 11,262 रुपये के बीच होगी। बैंक इस लोन पर 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेता है, जो कम से कम 2,500 और अधिकतम 10,000 रुपये है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार लोन की ब्याज दर 7.70 फीसदी से 12 फीसदी तक है। यहां 5 लाख रुपये के पांच साल के लोन की मासिक EMI 10,067 से 11,122 रुपये तक होगी। खास बात यह है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र कार लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता है।

केनरा बैंक: केनरा बैंक में कार लोन की सालाना ब्याज दर 7.70 फीसदी से 11.70 फीसदी तक है। पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर हर महीने 10,067 से 11,047 रुपये तक की EMI चुकानी होगी। बैंक लोन की रकम का 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेता है, जो कम से कम 1,000 और अधिकतम 5,000 रुपये है।

पंजाब एंड सिंध बैंक: पंजाब एंड सिंध बैंक में कार लोन की सालाना ब्याज दर 7.55 फीसदी से 14.30 फीसदी तक है। यहां पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर हर महीने 10,031 से 11,712 रुपये तक की EMI चुकानी होगी। बैंक लोन की रकम का 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेता है, जो कम से कम 1,000 और अधिकतम 15,000 रुपये हो सकती है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB): पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में ब्याज दर 7.85 फीसदी से 10.95 फीसदी तक है। यहां पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर हर महीने मासिक EMI 10,102 से 10,859 रुपये के बीच होगी। इसकी प्रोसेसिंग फीस लोन की रकम का 0.25 फीसदी तक है, जो 1,000 से 1,500 रुपये तक हो सकती है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI): भारतीय स्टेट बैंक में कार लोन की ब्याज दर 8.45 फीसदी से 9.50 फीसदी तक है। यहां पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर हर महीने 10,246 से 10,501 रुपये तक की EMI देनी होगी, जबकि प्रोसेसिंग फीस 500 से 2,000 रुपये के बीच है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.75 फीसदी से 9.55 फीसदी तक है। पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन पर मासिक EMI 10,078 से 10,513 रुपये के बीच होगी। बैंक 31 दिसंबर 2026 तक प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ कर रहा है।

HDFC और ICICI: HDFC बैंक में कार लोन की सालाना ब्याज दर 8.25 फीसदी से शुरू होती है। इस पर हर महीने की EMI 10,198 रुपये से शुरू होगी। बैंक लोन की रकम का 0.5 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस ले सकता है, जो 3,500 से 8,000 रुपये के बीच है। वहीं ICICI बैंक में ब्याज दर 8.40 फीसदी से शुरू होती है और मासिक EMI 10,234 रुपये से देनी होगी। इसकी प्रोसेसिंग फीस 8,500 रुपये तक हो सकती है।

इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक: इंडियन बैंक में कार लोन की सालाना ब्याज दर 7.75 फीसदी से शुरू होती है। इस पर हर महीने 10,031 से 11,034 रुपये तक की EMI देनी होगी। खास बात ये है कि बैंक कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता है। वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दर 7.80 फीसदी से 12 फीसदी तक है। यहां मासिक EMI 10,090 से 11,122 रुपये के बीच होगी और लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी।

UCO बैंक: UCO बैंक में कार लोन की सालाना ब्याज दर 7.70 फीसदी से 10.25 फीसदी तक है। इस बैंक से पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर हर महीने 10,067 से 10,685 रुपये तक की EMI चुकानी होगी। इसकी प्रोसेसिंग फीस लोन की रकम का 0.5 फीसदी है, जो अधिकतम 5,000 रुपये तक हो सकती है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ब्याज दर 7.75 फीसदी से 10.25 फीसदी तक है। पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने पर मासिक EMI 10,078 से 10,685 रुपये के बीच होगी। बैंक कार लोन के लिए अधिकतम 1,000 रुपये प्रोसेसिंग फीस लेता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक सबसे कम 7.55 फीसदी शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। वहीं, केनरा और UCO बैंक की दरें 7.70 फीसदी से शुरू हैं। हालांकि, असली ब्याज दर ग्राहक की कमाई, क्रेडिट स्कोर और लोन चुकाने की क्षमता पर निर्भर करती है। कुछ बैंक त्योहारों पर अतिरिक्त छूट भी दे रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।