धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का है प्लान, इन 6 बातों का रखें ध्यान

भारत में त्योहारी सीजन, विशेष रूप से धनतेरस, दिवाली और शादियों के दौरान सोना खरीदना एक आम परंपरा है। लोग इसे शुभ मानते हैं और इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। इस दौरान ज्वैलर्स सोने पर कई आकर्षक ऑफर्स देते हैं

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में त्योहारी सीजन, विशेष रूप से धनतेरस, दिवाली और शादियों के दौरान सोना खरीदना एक आम परंपरा है।

भारत में त्योहारी सीजन, विशेष रूप से धनतेरस, दिवाली और शादियों के दौरान सोना खरीदना एक आम परंपरा है। लोग इसे शुभ मानते हैं और इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। इस दौरान ज्वैलर्स सोने पर कई आकर्षक ऑफर्स देते हैं, जिससे खरीदारी करना और भी सुविधाजनक हो जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों ध्यान रखें.

सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट को शुद्ध सोना माना जाता है। इसलिए, खरीदारी से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप कितने कैरेट का सोना खरीद रहे हैं। सामान्यतः 24, 22, और 18 कैरेट गोल्ड के विकल्प होते हैं।

हॉलमार्किंग


सोने के गहनों की हॉलमार्किंग की जांच करना महत्वपूर्ण है। भारत में, गोल्ड आमतौर पर 22 या 24 कैरेट में बेचा जाता है, और हॉलमार्किंग यह सुनिश्चित करती है कि सोना असली है।

बाजार कीमत

जब आप ज्वैलरी खरीदते हैं, तो ज्वैलर द्वारा बताई गई कीमत की तुलना बाजार कीमत से करें। बाजार दरों की जानकारी रखकर ही खरीदारी करें।

मेकिंग चार्ज

ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज की जांच अवश्य करें। विभिन्न ज्वैलर्स में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले इस पर चर्चा करें और आवश्यकता पड़ने पर मोलभाव करें।

बिल लेना न भूलें

सोना खरीदने के बाद हमेशा दुकानदार से एक पक्का बिल लें। कच्चे बिल का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे आपके सोने की वास्तविकता पर सवाल उठ सकते हैं।

ऑनलाइन पेमेंट

कैश के बजाय ऑनलाइन या क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करने की कोशिश करें। इससे आप धोखाधड़ी से बच सकेंगे, क्योंकि लेन-देन का रिकॉर्ड आपके पास रहेगा। इस त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का ध्यान रखने से आप बेहतर निर्णय ले सकेंगे और अपने निवेश को सुरक्षित रख सकेंगे। सोने की खरीदारी को लेकर और जानकारी के लिए ज्वैलर्स की वेबसाइट या स्थानीय दुकान पर जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।