सरकार घर खरीदने के लिए महिलाओं की करती है ये 4 मदद, जानिये महिलाएं कैसे उठा सकती हैं फायदा

महिलाओं के घर खरीदने में सरकार, बैंक और टैक्स सिस्टम सपोर्ट कर रहा है। सरकार भी महिलाओं को घर खरीदने पर खास छूट और फायदे ऑफर कर रही है। अगर आप भी महिला हैं और घर खरीदने का सोच रही हैं, तो इन 4 बेनेफिट्स का उठाएं फायदा

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
सरकार भी महिलाओं को घर खरीदने पर खास छूट और फायदे ऑफर कर रही है।

महिलाओं के घर खरीदने में सरकार, बैंक और टैक्स सिस्टम सपोर्ट कर रहा है। सरकार भी महिलाओं को घर खरीदने पर खास छूट और फायदे ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं कि सरकार क्या-क्या छूट महिलाओं को दे रही है। अगर आप भी महिला हैं और घर खरीदने का सोच रही हैं, तो सरकार आपको क्या बेनेफिट देती है। कभी घर खरीदना सिर्फ पुरुषों का फैसला माना जाता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। आज की महिलाएं सिर्फ घर नहीं खरीद रहीं, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षित बना रही है।

1. ब्याज दर में खास छूट

महिलाओं को होम लोन पर 0.05% से 0.10% तक की रियायत मिलती है। ये छोटी सी छूट लंबे समय में लाखों की सेविंग दिला सकती है। बैंक भी महिलाओं को ज्यादा भरोसेमंद समझते हैं। उनका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है, डिफॉल्ट की संभावना कम होती है।


2. टैक्स में डबल छूट

महिलाएं घर के लोन पर 1.5 लाख रुपये (धारा 80C) और 2 लाख रुपये (धारा 24b) तक की छूट पा सकती हैं। अगर पति-पत्नी दोनों को-ऑनर हैं, तो दोनों ये छूट ले सकते हैं। यानी, आम लोगों को टैक्स में डबल फायदा दे सकते हैं। पहली बार घर खरीदने पर 50,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल सकती है।

3. स्टांप ड्यूटी में राहत

दिल्ली में महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी पुरुषों से 2% कम है। राजस्थान में महिलाएं सिर्फ 5% ड्यूटी देती हैं। यूपी में 1 फीसदी कम है। इससे घर की रजिस्ट्री के समय लाखों रुपये की सेविंग मिलती है।

4. सरकारी स्कीम में प्राथमिकता

PMAY जैसी योजनाओं में महिलाओं को प्रॉपर्टी में मालिक या को-मालिक बनाना जरूरी है, तभी सब्सिडी मिलती है। इससे महिलाएं खासकर कम आय वर्ग में भी अपने घर की मालकिन बन रही हैं। तो अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला घर खरीदने की सोच रही हैं, तो यह समय एक शानदार मौका है।

UPI से हर दिन 1 लाख रुपए से ज्यादा का पेमेंट कैसे कर सकते हैं!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।