नए साल में FD करने का है प्लान? चेक करें देश के टॉप 10 बैंक Fixed Deposit पर कितना दे रहे हैं ब्याज

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक सेफ और फायदेमंद निवेश का ऑप्शन है। एफडी में पहले से तय इंटरेस्ट आपके निवेश पर मिलता है। इसमें निवेशक को पहले से तय टाइम पीरियड और ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर है

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: यहां जानें देश के टॉप 10 बैंक एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक सेफ और फायदेमंद निवेश का ऑप्शन है। एफडी में पहले से तय इंटरेस्ट आपके निवेश पर मिलता है। इसमें निवेशक को पहले से तय टाइम पीरियड और ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर है, जो अपनी सेविंग को सुरक्षित रखना चाहते हैं। यहां जानें देश के टॉप 10 बैंक एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

देश क टॉप 10 बैंक ऑफर कर रहे हैं ये ब्याज

HDFC बैंक:


सामान्य नागरिकों के लिए 5 साल की FD पर 7.4% ब्याज।

सीनियर सिटीजन के लिए 7.9%।

कोटक महिंद्रा बैंक:

390-391 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए 7.4% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.9% ब्याज।

फेडरल बैंक:

777 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए 7.4% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.9% ब्याज।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI):

2-3 साल की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए 7% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.5% ब्याज।

कर्नाटक बैंक:

सामान्य नागरिकों के लिए 7.50% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.75% ब्याज।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB):

400 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए 7.3% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.8% ब्याज।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया:

456 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए 7.3% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.8% ब्याज।

RBL बैंक:

सामान्य नागरिकों के लिए 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.50% ब्याज।

बंधन बैंक:

सामान्य नागरिकों के लिए 8.05% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.55% ब्याज।

इंडसइंड बैंक:

सामान्य नागरिकों के लिए 7.99% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.49% ब्याज।

FD की खासियत

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने FD पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनके अनुसार:

₹10,000 से कम की अमाउंट पर पेनल्टी फ्री विड्रॉल की अनुमति देता है।

गंभीर बीमारी के मामलों में पूरी FD का पैसा निकालने की इजाजत है।

प्रीमैच्योर विड्रॉल और पेनल्टी

प्रीमैच्योर विड्रॉल का मतलब FD के मैच्योरिटी पीरियड से पहले पैसा निकाल लेना।

इसमें बैंक आमतौर पर 0.5% से 1% तक की पेनल्टी चार्ज करते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक विकल्प है। मिड और लॉन्ग-टर्म FD पर मिलने वाला ज्यादा ब्याज इसे फायदेमंद बनाना है।

Budget 2025: मिडिल क्लास को मिलेगी राहत! ओल्ड टैक्स रीजीम में 5 लाख रुपये तक कोई टैक्स

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।