Fixed Deposit कराने का है प्लान? यहां जानें कौनसे बैंक दे रहे हैं 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज

आज के समय में एफडी पर ब्याज दो साल पहले की तुलना में ज्यादा मिल रहा है। एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है क्योंकि ये सबसे ज्यादा सुरक्षित है। यहा उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो आम लोगों को एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 5:51 PM
क्या आप भी FD में निवेश के लिए ऐसे ऑप्शन देख रहे हैं जहां ज्यादा ब्याज मिले।

FD Rates: RBI ने अपनी हाल की बैठक में रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। ऐसे में ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की दरों में रिवीजन करेंगे, इसकी उम्मीद कम है। क्या आप भी FD में निवेश के लिए ऐसे ऑप्शन देख रहे हैं जहां ज्यादा ब्याज मिले। आज के समय में एफडी पर ब्याज दो साल पहले की तुलना में ज्यादा मिल रहा है। एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है क्योंकि ये सबसे ज्यादा सुरक्षित है। यहा उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो आम लोगों को एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

ये हैं बैंक दे रहे हैं FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

1) यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank): बैंक 1001 दिनों की एफडी पर आम जनता को 9.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।


2) जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank): बैंक दो से तीन साल से अधिक की एफडी पर आम जनता को 8.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

3) सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank): बैंक 999 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.51 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.76 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

4) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank): बैंक 560 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

5) उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank): बैंक 700 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

52nd GST Council Meet: प्लास्टिक के इस्तेमाल वाले जरी आइटम्स पर भी 5% GST

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।