Platinum Rate Today: नवरात्रि में प्लैटिनम लगातार सस्ता हो रहा है। 23 मार्च 2026 को प्लैटिनम बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में करीब 2000 रुपये सस्ता हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 5,794 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 57,940 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है।
देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 57,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
आखिर क्यों प्लैटिनम खरीद रहे हैं लोग?
इस समय सोने की कीमत काफी ऊंचे स्तर पर चल रही है और करीब 10 ग्राम सोना 1.60 लाख रुपये के आसपास बिक रहा है, जबकि प्लैटिनम लगभग 57,940 रुपये में मिल रहा है। दोनों के दाम में बड़ा अंतर होने की वजह से अब कई लोग प्लैटिनम को एक किफायती और अलग विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। खासकर युवा वर्ग को इसका मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पसंद आ रहा है, इसलिए शादी और सगाई जैसे मौकों पर भी इसकी मांग बढ़ रही है। हालांकि खरीदारी करते समय प्लैटिनम का ताजा रेट, उसकी शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लेना चाहिए, क्योंकि इसकी कीमत बाजार के हिसाब से बदलती रहती है।
प्लैटिनम की कीमत - सोमवार 23 मार्च 2026