Get App

Platinum Rate Today: नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन प्लैटिनम हुआ महंगा, जानिये 1 अप्रैल का रेट

Platinum Rate Today: आज नए फाइनेंशियल के पहले दिन 1 अप्रैल को प्लैटिनम महंगा हुआ है। कल की तुलना में प्लैटिनम प्रति 10 ग्राम 2000 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 5,874 रुपये है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 10:52 AM
Platinum Rate Today: नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन प्लैटिनम हुआ महंगा, जानिये 1 अप्रैल का रेट
Platinum Price Today: प्लैटिनम की कीमतों में तेजी आई है।

Platinum Rate Today: आज नए फाइनेंशियल के पहले दिन 1 अप्रैल को प्लैटिनम महंगा हुआ है। कल की तुलना में प्लैटिनम प्रति 10 ग्राम 2000 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 5,874 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 58,740 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है। देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

प्लैटिनम का चलन क्यों बढ़ा

इस समय सोने की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं और 10 ग्राम सोना करीब 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में लोग अब सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं, जिसकी वजह से प्लैटिनम की मांग बढ़ रही है। प्लैटिनम करीब 57 हजार रुपये में मिल रहा है, जो सोने से काफी सस्ता है। खासकर युवाओं को इसका मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन पसंद आ रहा है, इसलिए शादी और सगाई में भी इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। हालांकि प्लैटिनम खरीदते समय उसका लेटेस्ट रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लें, क्योंकि इसकी कीमत समय-समय पर बदलती रहती है।

प्लैटिनम की कीमत -  बुधवार 1 अप्रैल 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें