Platinum Rate Today: आज मंगलवार 19 मई को प्लैटिनम के भाव में मामूली गिरावट रही है। चांदी के दाम में आज 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। प्लैटिनम में भी यहीं ट्रेंड नजर आया है।आज देश में प्लैटिनम का भाव 250 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में प्लैटिनम का दाम 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग
देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। महंगे होते सोने का असर अब लोगों की खरीदारी पर साफ दिखाई देने लगा है। पहले ज्यादातर लोग 22 और 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब ग्राहक अपने बजट के हिसाब से दूसरे विकल्प चुन रहे हैं। अब बाजार में 18, 14 और 9 कैरेट ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह कम कीमत और नए ट्रेंडी डिजाइन हैं।
ज्वैलरी कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद बदलने के साथ बाजार भी तेजी से बदल रहा है। सोने के साथ-साथ प्लैटिनम की मांग भी बढ़ने लगी है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में प्लैटिनम की कीमत करीब 60,750 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। खास बात यह है कि प्लैटिनम का रेट लगभग पूरे देश में एक जैसा रहता है।
प्लैटिनम की कीमत - मंगलवार 19 मई 2026