Platinum Rate Today: आज बुधवार 20 मई को प्लैटिनम के दाम फ्लैट रहा। चांदी का दाम आज फिर 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ लेकिन प्लैटिनम में कोई भी मूवमेंट नजर नहीं आई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में प्लैटिनम का दाम 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग़
देश में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इसका असर अब लोगों की खरीदारी की आदतों पर भी दिखने लगा है। पहले ज्यादातर ग्राहक 22 और 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब लोग बजट को ध्यान में रखकर हल्के और सस्ते विकल्प चुन रहे हैं। इसी वजह से 18, 14 और 9 कैरेट ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ी है।
ज्वैलर्स का कहना है कि महंगे सोने के दौर में ग्राहक ऐसी ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं जो कम कीमत में भी स्टाइलिश दिखे। कम कैरेट वाली ज्वैलरी न सिर्फ सस्ती पड़ती है, बल्कि इसमें नए और ट्रेंडी डिजाइन भी ज्यादा मिलते हैं। खासकर युवा ग्राहक अब फैशन और बजट दोनों को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में सिर्फ हल्के सोने की ज्वैलरी ही नहीं, बल्कि प्लैटिनम की मांग भी बढ़ रही है। कई शहरों में लोग इसे नई पसंद के तौर पर अपना रहे हैं। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में प्लैटिनम का भाव करीब 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसकी एक खास बात यह है कि प्लैटिनम के दाम देशभर में लगभग एक समान रहते हैं।
प्लैटिनम की कीमत - बुधवार 20 मई 2026