Get App

Platinum Rate Today: प्लैटिनम के दाम रहे फ्लैट, जानिये बुधवार 20 मई को क्या रहा रेट

Platinum Rate Today: आज बुधवार 20 मई को प्लैटिनम के दाम फ्लैट रहा। चांदी का दाम आज फिर 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ लेकिन प्लैटिनम में कोई भी मूवमेंट नजर नहीं आई

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 20, 2026 पर 11:50 AM
Platinum Rate Today: प्लैटिनम के दाम रहे फ्लैट, जानिये बुधवार 20 मई को क्या रहा रेट
Platinum Price Today: प्लैटिनम की कीमतें आज फ्लैट रही।

Platinum Rate Today: आज बुधवार 20 मई को प्लैटिनम के दाम फ्लैट रहा। चांदी का दाम आज फिर 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ लेकिन प्लैटिनम में कोई भी मूवमेंट नजर नहीं आई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में प्लैटिनम का दाम 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग़

देश में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इसका असर अब लोगों की खरीदारी की आदतों पर भी दिखने लगा है। पहले ज्यादातर ग्राहक 22 और 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब लोग बजट को ध्यान में रखकर हल्के और सस्ते विकल्प चुन रहे हैं। इसी वजह से 18, 14 और 9 कैरेट ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ी है।

ज्वैलर्स का कहना है कि महंगे सोने के दौर में ग्राहक ऐसी ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं जो कम कीमत में भी स्टाइलिश दिखे। कम कैरेट वाली ज्वैलरी न सिर्फ सस्ती पड़ती है, बल्कि इसमें नए और ट्रेंडी डिजाइन भी ज्यादा मिलते हैं। खासकर युवा ग्राहक अब फैशन और बजट दोनों को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें