Platinum Rate Today: आज 1 मई को प्लैटिनम में आई गिरावट, जानिये 10 ग्राम का रेट

Platinum Rate Today: आज शुक्रवार 1 मई 2026 को प्लैटिनम में गिरावट रही। कल की तुलना में आज प्लाटिनम ये लगभग 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। आज प्लैटिनम 58,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

अपडेटेड May 01, 2026 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
Platinum Rate: आज 1 मई को प्लैटिनम के दाम में गिरावट रही।

Platinum Rate Today: आज शुक्रवार 1 मई 2026 को प्लैटिनम में गिरावट रही। कल की तुलना में आज प्लाटिनम ये लगभग 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। आज प्लैटिनम 58,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी आज 1 मई को प्लैटिनम खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें।

इन दिनों देश के बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी बनी हुई है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसका भाव करीब 58,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने से बाजार अभी स्थिर नजर आ रहा है।

दूसरी तरफ सोने की कीमत लगातार ऊंची बनी हुई है। 10 ग्राम सोना करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे आम लोगों की खरीदारी पर असर साफ दिख रहा है। अब ग्राहक पहले की तरह सिर्फ 22 या 24 कैरेट सोना लेने की बजाय अपने बजट के हिसाब से 18, 14 या 9 कैरेट ज्वैलरी चुन रहे हैं।


महंगाई के इस दौर में लोग कम दाम में अच्छा डिजाइन और सही कीमत चाहते हैं। यही वजह है कि ज्वैलर्स भी हल्की, स्टाइलिश और किफायती ज्वैलरी के नए-नए विकल्प बाजार में ला रहे हैं।

साथ ही, प्लैटिनम भी धीरे-धीरे खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इसका सिंपल और मॉडर्न लुक लोगों को पसंद आ रहा है, जिससे इसकी मांग में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

प्लैटिनम की कीमत -  शुक्रवार 1 मई 2026

शहर प्लैटिनम रेट 1 ग्राम (₹) प्लैटिनम रेट 10 ग्राम (₹)
दिल्ली 5,827 58,270
मुंबई 5,827 58,270
अहमदाबाद 5,827 58,270
चेन्नई 5,827 58,270
कोलकाता 5,827 58,270
हैदराबाद 5,827 58,270
जयपुर 5,827 58,270
केरल 5,827 58,270
लखनऊ 5,827 58,270
बेंगलुरु 5,827 58,270
 इंदौर 5,827 58,270
 सूरत 5,827 58,270
 नागपुर 5,827 58,270
 रायपुर 5,827 58,270

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चांदी आई और नीचे

Silver Rate Today: आज 29 अप्रैल को चांदी रही फ्लैट, जानिये यूपी-बिहार-दिल्ली में क्या रहा सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।