Get App

Platinum Rate Today: प्लैटिनम आज 26 मई को हुआ सस्ता, जानिये मंगलवार का रेट

Platinum Rate Today: आज मंगलवार 26 मई को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। कल की तुलना में इसमें करीबन 600 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में प्लैटिनम का दाम 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज क्या रहा प्लैटिनम का रेट

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 26, 2026 पर 10:35 AM
Platinum Rate Today: प्लैटिनम आज 26 मई को हुआ सस्ता, जानिये मंगलवार का रेट
Platinum Rate Today: प्लैटिनम के रेट में आज गिरावट आई है।

Platinum Rate Today: आज मंगलवार 26 मई को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। कल की तुलना में इसमें करीबन 600 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में प्लैटिनम का दाम 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज क्या रहा प्लैटिनम का रेट।

क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग?

सोने के लगातार महंगे होने का असर अब लोगों की ज्वैलरी खरीदने की पसंद पर साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां लोग निवेश और शादियों के लिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड को ज्यादा महत्व देते थे, वहीं अब ग्राहक कम बजट में बेहतर डिजाइन तलाश रहे हैं। यही वजह है कि 18, 14 और 9 कैरेट की ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। ज्वैलरी कारोबारियों का कहना है कि हल्के वजन और कम कीमत की वजह से लोग अब ऐसी ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं जो रोजाना पहनने में आसान हो और दिखने में भी ट्रेंडी लगे। खासतौर पर युवाओं के बीच मॉडर्न और फैशन बेस्ड डिजाइन ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

दूसरी तरफ प्लैटिनम भी ग्राहकों की नई पसंद बनता जा रहा है। कई बड़े शहरों में लोग इसे प्रीमियम और स्टाइलिश विकल्प के रूप में देख रहे हैं। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में प्लैटिनम की कीमत करीब 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक प्लैटिनम की एक खास बात यह है कि इसके दाम अलग-अलग शहरों में बहुत ज्यादा नहीं बदलते, जिससे ग्राहकों को कीमत को लेकर ज्यादा उलझन नहीं होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें