Get App

PM Awas Yojana को लेकर आई अच्छी खबर, गांवों में तेजी से हो रहा सर्वे, सामने आई ये अहम जानकारी

PM Awas Yojana: केंद्र सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरु किया था। पिछले 10 वर्षों से चल रहे यह योजना का लाभ कई जरुरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक बार फिर सर्वे शुरू हो गया है। इस कड़ी में बिहार में भी पीएम आवास योजना को लेकर सर्वे हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 9:57 PM
PM Awas Yojana को लेकर आई अच्छी खबर, गांवों में तेजी से हो रहा सर्वे, सामने आई ये अहम जानकारी
PM Awas Yojana: विकास मित्रों को मिली नई जिम्मेदारी, पीएम आवास योजना सर्वे में करेंगे सहयोग

PM Awas Yojana: देश के हर गरीब के सर पर अपना छत हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरु किया था। पिछले 10 वर्षों से चल रहे यह योजना का लाभ कई जरुरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक बार फिर सर्वे शुरू हो गया है। इस कड़ी में बिहार में भी पीएम आवास योजना को लेकर सर्वे हो रहा है।

बता दें कि सिवान के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीते रविवार को बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY) को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में आवास सहायक, विकास मित्र और पीआरएस ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करना और आने वाले सर्वेक्षण अभियान की योजना बनाना था। बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, खासकर एससी और एसटी लाभुकों को प्राथमिकता देने के लिए।

इसके अलावा, 18 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें विशेष ध्यान एससी/एसटी लाभुकों के सर्वेक्षण पर दिया जाएगा। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जुड़े सर्वेक्षण आंकड़ों को भी साझा किया गया, ताकि कार्यों की स्थिति का सही विश्लेषण किया जा सके।

योजना को लेकर हो रहा सर्वे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें