PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किश्तों में दिए जाते हैं। ये पैसा किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। 18वीं किश्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी, और अब 19वीं किश्त का इंतजार हो रहा है। किसानों के मन में बड़ा सवाल है कि 19वीं किश्त 1 फरवरी 2025 के बजट पेश होने से पहले आएगी या बाद में?
19वीं किश्त के फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर यह राशि चार महीने के अंतराल पर नियमित रूप से जारी की जाती है। ऐसी उम्मीद है कि 19 वीं किश्त 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के बाद जारी की जा सकती है।
लाभार्थी किसान कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस?
आधिकारिक वेबसाइट PM-KISAN पर जाएं।
‘लाभार्थी स्टेटस’ पर क्लिक करें: होमपेज पर दिए गए इस विकल्प को चुनें।
जानकारी भरें: आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर डालेंरें।
चेक करें स्टेटस: जानकारी जमा करने के बाद आपकी किश्त की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
PM-KISAN के लिए कैसे करें अप्लाई?
नए किसान ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जाएं और ‘नया किसान रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करें।
आधार नंबर, राज्य, जिला, पर्सनल और बैंक जानकारी भरें।
फॉर्म जमा करने के बाद इसकी कॉपी सेव कर लें।
वैरिफिकेशन प्रोसेस: लोकल अधिकारी आपकी एप्लिकेशन को वैरिफाई करेंगे। जिसके बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।
मोबाइल नंबर कैसे करें लिंक?
PM-KISAN पोर्टल पर मोबाइल नंबर लिंक करना महत्वपूर्ण है ताकि आपको किश्तों और अन्य अपडेट की सूचना मिल सके।
CSC सेंटर पर जाएं या ऑनलाइन लॉगिन करें:
PM-KISAN वेबसाइट पर जाएं।
‘मोबाइल नंबर अपडेट’ विकल्प चुनें।
आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
वैरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट जमा करें। वैरिफिकेशन के बाद आपका नाम लाभार्थी किसानों की लिस्ट में जुड़ जाएगा।