Get App

PM Kisan 19th Installment Date: क्या बजट से पहले आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त? यहां जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किश्तों में दिए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 5:43 PM
PM Kisan 19th Installment Date: क्या बजट से पहले आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त? यहां जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई
PM Kisan: किसानों के मन में बड़ा सवाल है कि 19वीं किश्त 1 फरवरी 2025 के बजट पेश होने से पहले आएगी या बाद में?

PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किश्तों में दिए जाते हैं। ये पैसा किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। 18वीं किश्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी, और अब 19वीं किश्त का इंतजार हो रहा है। किसानों के मन में बड़ा सवाल है कि 19वीं किश्त 1 फरवरी 2025 के बजट पेश होने से पहले आएगी या बाद में?

कब आएगी 19वीं किश्त?

19वीं किश्त के फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर यह राशि चार महीने के अंतराल पर नियमित रूप से जारी की जाती है। ऐसी उम्मीद है कि 19 वीं किश्त 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के बाद जारी की जा सकती है।

लाभार्थी किसान कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें