PM Kisan: कब आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त? सरकार करेगी ऐलान

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त के तहत किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 का अमाउंट भेजा था। यह किश्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से दी गई। पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार चला रही है

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त के तहत किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 का अमाउंट भेजा था।

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त के तहत किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 का अमाउंट भेजा था। यह किश्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से दी गई। पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार चला रही है। इसे भारत सरकार 100 फीसदी सपोर्ट करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक सहायता देना है, ताकि उन्हें खेती में मदद मिल सके।

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किश्तों में मिलती है। हर चार महीने में ₹2,000 की एक किश्त सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। योजना के तहत परिवार की परिभाषा में पति, पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल होते हैं।


19वीं किश्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना की किस्तें साल में तीन बार, चार महीने के अंतराल में जारी की जाती हैं। इसलिए, 19वीं किश्त के फरवरी 2025 में आने की संभावना है। हालांकि, सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा पीएम किसान की वेबसाइट पर करेगी।

पीएम किसान योजना के लिए eKYC जरूरी

पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। eKYC तीन तरीकों से की जा सकती है:

ओटीपी आधारित eKYC (पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।)

बायोमेट्रिक आधारित eKYC (कॉमन सर्विस सेंटर्स और राज्य सेवा केंद्रों पर उपलब्ध है।)

फेस ऑथेंटिकेशन आधारित eKYC (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर)

कैसे चेक करें अपना लाभार्थी स्टेटस?

किसान चेक कर सकते हैं अपना लाभार्थी स्टेटस

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

"Beneficiary Status" पेज पर क्लिक करें।

आधार नंबर या खाता नंबर दर्ज करें।

"Get Data" पर क्लिक करें।

आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आपकी पेमेंट की स्थिति भी देखाई देगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।