PM Kisan 20th Installment Date 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का मकसद किसानों को बुआई और सिंचाई जैसे काम के लिए आर्थिक मदद देना है, ताकि वे गांव में महंगे ब्याज पर पैसे लेकर कर्ज के जाल में न फंसे।
पीएम किसान की 20वीं किस्त कब तक आएगी?
सरकार ने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की थी। इसमें 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को ₹22,000 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई। इसमें 2.41 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं। अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है, जो साल 2025 की दूसरी किस्त होगी।
इस योजना के तहत किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर आती हैं- फरवरी, जून और अक्टूबर में। ऐसे में अनुमान है कि 20वीं किस्त जून 2025 में जारी की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार ने अभी तक नहीं की है।
यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी और अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये की रकम 18 किस्तों में किसानों को दी जा चुकी है। इस योजना के तहत केवल भूमि-स्वामी किसानों को लाभ मिलता है। पैसा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है।
PM-KISAN के लिए रजिस्ट्रेशन और e-KYC कैसे करें?
किसान PM-KISAN पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्हें नाम, जन्मतिथि, बैंक खाता, IFSC कोड, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद e-KYC अनिवार्य है। यह OTP से पोर्टल पर या फेस ऑथेंटिकेशन से मोबाइल ऐप पर किया जा सकता है।
कैसे चेक करें Beneficiary Status?
केंद्र सरकार जैसे ही 20वीं किस्त की तारीख की घोषणा करेगी, किसान पोर्टल या ऐप के जरिए अपने खाते की स्थिति जांच सकते हैं। अगर आपने e-KYC नहीं किया है, तो तुरंत करा लें ताकि भुगतान में कोई देरी न हो।