Get App

PM Kisan Yojana: कब आएगी 20वीं किस्त, कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस?

9.8 करोड़ किसानों को ₹22,000 करोड़ मिलने के बाद अब नजरें अगली किस्त पर हैं। जानिए कब आ सकती है 20वीं किस्त, और कैसे एक गलती आपकी किस्त रोक सकती है।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 11:51 PM
PM Kisan Yojana: कब आएगी 20वीं किस्त, कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस?
PM Kisan Yojana के तहत किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर आती हैं।

PM Kisan 20th Installment Date 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का मकसद किसानों को बुआई और सिंचाई जैसे काम के लिए आर्थिक मदद देना है, ताकि वे गांव में महंगे ब्याज पर पैसे लेकर कर्ज के जाल में न फंसे।

पीएम किसान की 20वीं किस्त कब तक आएगी?

सरकार ने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की थी। इसमें 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को ₹22,000 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई। इसमें 2.41 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं। अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है, जो साल 2025 की दूसरी किस्त होगी।

इस योजना के तहत किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर आती हैं- फरवरी, जून और अक्टूबर में। ऐसे में अनुमान है कि 20वीं किस्त जून 2025 में जारी की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार ने अभी तक नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें