PM Kisan 20th installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 2 अगस्त 2025 को यह किस्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जारी की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की किस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में ट्रांसफर करेंगे।
सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा
योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 2 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के लाखों किसान वर्चुअल और फिजिकल माध्यम से जुड़ेंगे। सरकारी अनुमान के अनुसार, इस बार भी लगभग 9.3 करोड़ किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा।
अब तक कितनी किस्तें मिलीं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 में शुरू हुई थी। इसके तहत हर साल पात्र किसानों को 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। अब तक 19 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं और 2 अगस्त को 20वीं किस्त दी जाएगी। इस स्कीम से जुड़े किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये मिलते हैं।
किसान अपना PM-Kisan स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि केवल वही किसान इस योजना का लाभ उठा पाएंगे जिन्होंने ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन समय पर पूरा कर लिया है।
केंद्र सरकार का कहना है कि इस योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है। 2 अगस्त को जैसे ही पैसा ट्रांसफर होगा, बैंक खातों में एसएमएस अलर्ट भी भेजा जाएगा।
बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?