PM kisan 21st Installment: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किश्त जल्द ही जारी होगी। ऐसी उम्मीद है सरकार अगले हफ्ते किश्त जारी कर सकती है। इस योजना की पिछली यानी 20वीं किश्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 20,500 करोड़ रुपये का अमाउंट देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में भेजा गया था।
क्या है पीएम किसान योजना?
केंद्र सरकार ने यह योजना साल 2019 में शुरू की थी ताकि छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद दी जा सके। इसके तहत हर योग्य किसान को साल में ₹6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह अमाउंट तीन समान किस्तों में यानी ₹2,000-₹2,000 रुपये करके सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए भेजा जाता है।
पिछले साल 18वीं किश्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी, इसलिए इस बार भी सरकार नवंबर के दूसरे सप्ताह में 21वीं किश्त जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। 21वीं किश्त पहले ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सितंबर 2025 की बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को यह अमाउंट पहले ही मिल चुकी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में यह अमाउंट 7 अक्टूबर को जारी की गई थी।
किन किसानों को मिलेगी किश्त?
जो किसान ई-केवाईसी (e-KYC) और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, उन्हें ही 21वीं किश्त का लाभ मिलेगा। यदि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है और सभी डॉक्यूमेंट सही हैं, तो पैसे आपके खाते में जल्द ही आ जाएंगे।
कैसे करें किश्त का स्टेटस चेक?
किसान भाई अपने पेमेंट की स्थिति जानने के लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। यहां पर Know Your Status (KYS) विकल्प में जाकर आप अपने मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, आप Kisan eMitra चैटबॉट या मोबाइल ऐप से भी स्टेटस देख सकते हैं।
किन किसानों की किश्त रोकी जा सकती है?
सरकार ने वेबसाइट पर बताया है कि कुछ मामलों में लाभार्थियों की पहचान संदिग्ध पाई गई है। ऐसे मामलों की भौतिक जांच पूरी होने तक पेमेंट रोका गया है। जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी या नामांतरण कराया है। जिनके परिवार में एक से ज्यादा सदस्य जैसे पति-पत्नी दोनों या माता-पिता और बच्चे योजना का लाभ ले रहे हैं। उनकी किश्त रोकी जाएगी।
लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?
हर किश्त जारी होने से पहले सरकार लाभार्थी लिस्ट अपडेट करती है। किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम चुनकर यह लिस्ट देख सकते हैं। इसमें उन सभी किसानों के नाम होते हैं जिन्हें किश्त मिलेगी।