PM Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है! किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपये, जानिए पूरी डिटेल
PM Kisan: देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। जानिये कब आएगी अलगी किस्त..
PM Kisan: देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
PM Kisan: देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह अमाउंट सीधे किसानों के बैंक खातों में तीन किस्तों में भेजी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर है।
कब आ सकती है 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी, इसलिए अगली यानी 23वीं किस्त जुलाई 2026 में आने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह अमाउंट 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं में गिनी जाती है।
किस्त पाने के लिए e-KYC है जरूरी
अगर किसान अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो e-KYC जरूर पूरा कर लें। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सभी पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। किसान PM-Kisan पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी करवा सकते हैं।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए।
10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त व्यक्ति पात्र नहीं हैं।
आयकरदाता इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
संस्थागत भूमि धारक भी योजना के दायरे में नहीं आते।
ऐसे चेक करें अपना बेनेफिशियरी स्टेटस
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
Get Data पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
नए किसान ऐसे करें आवेदन
जो किसान अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इसके लिए PM Kisan पोर्टल पर जाकर New Farmer Registration विकल्प चुनें। आधार नंबर दर्ज करें, जरूरी जानकारी भरें और आवेदन जमा कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
मदद के लिए यहां करें संपर्क
यदि किसी किसान को योजना से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकता है।