PM Kisan 24th Installment: देश के कप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है।
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त इसी महीने यानी अक्टूबर में आने की ज्यादा संभावना है। कृषि विभाग के उप-कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी पिछले दिनों संकेत दिया था कि अगली किस्त अक्टूबर में आ सकती है। 8 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार उससे पहले ही 24वीं किस्त जारी करके किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है।
हालांकि, अभी सरकार की ओर से किसी पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ। ऐसे में किसानों को सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के दावों में फर्जीवाड़ा हो सकता है।
पीएम किसान योजना में हर साल मिलते हैं 6,000 रुपये
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलता है। रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
किसान योजना की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन और पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इससे पता चल सकता है कि किस्त खाते में क्यों नहीं आई या भुगतान में कोई दिक्कत तो नहीं है।
पीएम किसान का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान घर बैठे ऑनलाइन अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं।
इसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी।
किन वजहों से अटक सकती है किस्त?
अगर आपने पीएम किसान योजना की पात्रता से जुड़ी शर्तें नहीं पूरी की है, तो आपकी 24वीं किस्त अटक सकती है। सबसे पहले पेमेंट स्टेटस चेक करें। इसके बाद देखें कि आपकी तरफ से कोई जरूरी प्रक्रिया अधूरी तो नहीं है। किसानों को खास तौर पर इन बातों की जांच करनी चाहिए:
अगर इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे संबंधित आधिकारिक माध्यम से पूरा कराएं। साथ ही, 24वीं किस्त से जुड़ी नई जानकारी के लिए पीएम किसान की वेबसाइट चेक करते रहें।