PM-KISAN: ₹2,000 की अगली किस्त पर नया अपडेट! जल्दी से निपटा लें ये 3 काम नहीं तो रुक जाएगा पैसा
PM KISAN 24th Instalment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक रूप से अगली किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही ₹2,000 की यह राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। अगर आपने ये 3 काम पूरा नहीं किया है तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है
PM KISAN 24th Instalment: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। देश के करोड़ों किसान इस समय एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनके खाते में 24वीं किस्त के ₹2,000 कब आएंगे? वैसे सरकार या आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसे लेकर हलचल काफी तेज है।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने योजना की 23वीं किस्त बीते 20 जून को जारी की थी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, तब देश के लगभग 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी।
क्या है PM-KISAN योजना और कितनी मिलती है राशि?
पीएम-किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसकी शुरुआत फरवरी 2019 में देश के पात्र भू-धारक किसान परिवारों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। आगामी 24वीं किस्त में भी पात्र किसानों को मानक नियम के अनुसार ₹2,000 ही मिलेंगे। सरकार ने इस राशि में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है।
किन्हें मिलेगा लाभ और कौन हैं योजना से बाहर?
योजना का लाभ निर्धारित पात्रता शर्तों और अपवर्जन मापदंडों के तहत आने वाले सभी भू-धारक किसान परिवारों को मिलता है। योजना के दिशानिर्देशों के तहत 'किसान परिवार' की परिभाषा में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें पात्र लाभार्थियों की पहचान करती हैं। इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ:
संस्थागत भूमिधारक: किसी संस्था के नाम दर्ज जमीन वाले व्यक्ति।
संवैधानिक पदधारक: पूर्व या वर्तमान में किसी संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति।
सरकारी कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारी (मल्टी-टास्किंग स्टाफ/वर्ग IV को छोड़कर)।
पेंशनभोगी: 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले उच्च-आय वर्ग के पेंशनभोगी।
आयकरदाता: पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले व्यक्ति।
पेशेवर: रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और आर्किटेक्ट।
24वीं किस्त के लिए किसानों को तुरंत चेक करने चाहिए ये काम
अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा आपके खाते में बिना किसी रुकावट के आ जाए, तो नीचे दी गई तीन अनिवार्य शर्तों को तुरंत पूरा कर लें:
e-KYC प्रक्रिया: सरकार ने सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। इसे पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा किया जा सकता है।
आधार-बैंक सीडिंग: आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी (DBT) सुविधा एक्टिव होनी चाहिए।
भू-लेख सत्यापन: पोर्टल पर आपकी जमीन के कागजात का सत्यापन पूरा होना चाहिए।
अगर किसी किसान की डिटेल्स इन शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो पात्रता सत्यापित होने और समस्या का समाधान होने तक उनकी किस्त रोकी जा सकती है। यानी 24वीं किस्त के ₹2,000 फंस सकते है।
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पेमेंट स्टेटस
किसान आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर बेहद आसानी से अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं: