PM Kisan 24th instalment: पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को आएगी, अटक जाएगा पैसा अगर नहीं किए हैं ये काम

PM Kisan 24th instalment: सरकार के 24वीं किस्त जारी करने से पहले आपको कुछ चीजें चेक कर लेने की जरूरत है। नहीं तो पैसा अटक सकता है। यह बात भी ध्यान में रखना जरूरी है कि अगर किसी किसान के बैंक खाते में 23वीं किस्त का पैसा नहीं आया था तो वह भी इस बार आ जाएगा

अपडेटेड Oct 24, 2026 पर 2:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार पीएम किसान योजना का पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है।

PM Kisan 24th instalment: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। इस किस्त के आने की तारीख का ऐलान हो गया है। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा 30 अक्तूबर को आ जाएगा। दिवाली से पहले बैंक अकाउंट में पैसा आ जाने से के करोड़ों किसानों को काफी राहत मिलेगी।

जिन किसानों को 23वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है वह इस बार मिलेगा

सरकार के 24वीं किस्त जारी करने से पहले आपको कुछ चीजें चेक कर लेने की जरूरत है। नहीं तो पैसा अटक सकता है। यह बात भी ध्यान में रखना जरूरी है कि अगर किसी किसान के बैंक खाते में 23वीं किस्त का पैसा नहीं आया था तो वह भी इस बार आ जाएगा। इसलिए कुछ चीजों को चेक कर लेना जरूरी है।


किसान ऐसे वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं 

जरूरी चीजों को चेक करने के लिए पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आपको फॉर्मर्स कॉर्नर के टैब में 'नो योर स्टेटस' पर क्लिक करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार या मोबाइल नंबर डालने के बाद कैप्चा डालना होगा। फिर स्क्रीन पर ई-केवायसी, आधार बैंक अकाउंट लिंक या लैंड सीडिंग के आगे हां या नहीं लिखा होगा।

ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी करना सबसे जरूरी है

अगर ई-केवयासी के आगे 'नहीं' या पेंडिंग लिखा है तो तुरंत ई-केवायसी करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर 24वीं किस्त का पैसा अटक सकता है। ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरा करना आसान है। पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर आधार नंबर और मोबाइल नंबर का ओटीपी डालने से यह कंप्लीट हो जाएगा।

जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूर कर लें

जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी है। इसके लिए आधार बैंक अकाउंट की सीडिंग जरूरी है। पीएम किसान के पोर्टल पर इसे पूरा कर दें। आप इलाके के लेखपाल, पटवारी या फिर तहसील में जाकर इसे अपडेट करा सकते हैं। इसलिए आपको जमीन के दस्तावेज के साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

बैंक खाते से आधार लिंक्ड है या नहीं चेक कर लें

सरकार पीएम किसान योजना का पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है। बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक कराया जा सकता है और एनपीसीआी को एक्टिवेट किया जा सकता है। ये सभी काम जल्द पूरे करने की जरूरत है। आज ही जाकर पोर्टल पर सभी जानकारियां चेक कर लें।

एक वित्त वर्ष में 2000-2000 की तीन किस्तें आती हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत सरकार देशभर के किसानों के बैंक अकाउंट में साल में कुल 6000 रुपये ट्रांसफर करती है। यह पैसा तीन किस्तों में ट्रांसफर होता है। सरकार 30 अक्तूबर को इस वित्त वर्ष की दूसरी किस्त के 2000 रुपये किसानों के खातों ट्रांसफर करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।