Get App

PM Kisan: पीएम किसान के लाभार्थी किसानों को कम दर पर मिल रहा है लोन! आप भी कर सकते हैं ऐसे अप्लाई

किसानों को सस्ती दर पर करोड़ों किसानों को लोन भी मुहैया कराती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 2:37 PM
PM Kisan: पीएम किसान के लाभार्थी किसानों को कम दर पर मिल रहा है लोन! आप भी कर सकते हैं ऐसे अप्लाई
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में सरकार किसानों को सस्ती दर पर लोन देती है

PM Kisan Latest Update: किसानों के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojna Samman Nidhi) की 10वीं किस्त 1 जनवरी को जारी की है। सरकार इसके अलावा किसानों को सस्ती दर पर करोड़ों किसानों को लोन भी मुहैया कराती है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर सरकार किसानों को सस्ती दर पर लोन देती है। आइए जानते हैं आप कैसे उठा सकते हैं फायदा..

किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर

KCC योजना के तहत लोन के लिए किसानों को सालाना एक साल के लिए या पेमेंट की तिथि (इनमें से जो भी पहले हो) तक 7 फीसदी सालाना की दर से साधारण ब्याज (simple interest) से आपको लोन का पेमेंट करना होता है। ड्यू डेट तक पेमेंट नहीं करने पर आपको कार्ड रेट से ब्याज देना होगा। हालांकि अगर ड्यू डेट तक पेमेंट नहीं कर पाते हैं तो ब्याज छामाही में कम हो जाएगा। सभी तरह के KCC लोन पर फसल और इलाके के लिए कृषि बीमा मिलता है। KCC में बची राशि पर सेविंग बैंक रेट पर ब्याज मिलता है।

अगर आप अपना लोन एक साल के अंदर चुका देते हैं तो ब्याज दर में 3 फीसदी की छूट मिलती है। 2 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। इस तरह किसानों को 5 फीसदी की छूट पहुंच जाती है। कुल मिलाकर कार्ड में आपको 4 फीसदी ब्याज देना होगा। 3 लाख रुपये तक के लोन पर 2 फीसदी की दर से ब्याज पर छूट मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें