PM Kisan ManDhan Yojana: किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का मकसद किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने क साथ उनकी आय को दोगुना करना है। इसी के तहत पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojna) के तहत किसानों को 36,000 रुपये सालाना पेंशन दे रही है। इसका फायदा 60 साल से अधिक उम्र के किसान उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले निवेश करना होता है। आइए जानते हैं इस योजना के नियम..
पीएम किसान मानधन योजना में निवेश
पीएम किसान मानधन योजना में 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों की उम्र 60 साल पूरी होने के बाद 3000 रुपये महीना पेंशन दी जाती है। हालांकि, पेशन पाने के लिए किसानों पहले थोड़ा निवेश भी करना होता है। हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये के बीच निवेश करना होता है। यह निवेश की रकम उम्र के हिसाब से तय होती है। 18 साल की उम्र में 55 रुपये और 40 साल की उम्र में 200 रुपये निवेश करना होता है। 60 साल उम्र पूरी होने के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
ये किसान उठा सकते हैं फायदा
2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि वाले सभी छोटे और सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसान भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
सालाना मिलता है 36000 रुपये
पीएम किसान मानधन योजना में सालाना 36,000 रुपये मिलते हैं। यानी, किसान किसानों को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं।
किसानों के लिए हैं ये योजनाएं
पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम किसान मानधन योजना किसानों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये 6,000 रुपये किसानों को 3 किश्तों में मिलते हैं। पीएम किसान मानधन योजना में किसानों को सालाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाती है।