PM Kisan Samman Nidhi 10th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1 जनवरी को मोदी सरकार ने किसानों के बैंक खाते में 10वीं किश्त ट्रांसफर की थी। अब 7 लाख किसानों को वही किस्त वापिस करनी पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 लाख से अधिक अपात्र किसानों के खाते में 10वीं किस्त आई है जिसे सरकार विधानसभा चुनावों के बाद वापस लेगी।
