Get App

PM Kisan Samman Nidhi: ऐसी गलती करने से फंस जाते हैं 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि में अप्लाई करने के बाद भी कोई गलती होने से पैसा अटक जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2020 पर 8:32 PM
PM Kisan Samman Nidhi: ऐसी गलती करने से फंस जाते हैं 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। सरकार का मकसद है कि इस योजना के जरिए किसानों की आमदनी दोगुनी की जाए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर तीन महीने में किसानों को 2000 रुपये की किस्त दी जाती है। यानी साल भर में किसानों को 3 किस्तों में 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जिसमें हर किस्त में 2,000 रुपये रहते हैं। अब पीम किसान सम्मान निधि के छह किस्त जारी हो चुकी है। इन छह किस्तों में किसानों को 12,000 रुपये मिल चुके हैं।

कई बार किसानों के अप्लाई करने के बाद भी उनकी किस्त अकाउंट में नहीं आती ,इसका जिम्मेदार भी किसानों को ही माना जाता है। कहा जाता है कि फॉर्म भरते समय कुछ गलतियां कर दी होगी, जिससे फॉर्म रिजेक्ट हो गया। लिहाजा अप्लाई करते समय अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, नाम सब सही से भरें। कभी कोई मिसमैच हो गया तो फिर पैसे अटक जाते हैं। कभी कभी बैंक में अकाउंट नंबर भी एक्टिव नहीं होता तो पैसे नहीं ट्रांसफर होते हैं।

सरकार की ओर से इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का वेरिफिकेशन भी जरूरी होता है, ऐसे में कई किसान हैं ,जिनका अभी तक आधार कार्ड वेरिफिकेश नहीं हो पाया है, लिहाजा किस्त अटक जाती है।
अब केंद्र सरकार की तरफ से सातवीं किस्त भी जारी होने वाली है। इसके लिए जरूरत है कि अभी से ही अपने कागज दुरुस्त कर लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें