Get App

PM Kisan Samman Nidhi: गलत आधार नंबर लिंक होने से अटक जाएंगे 2000 रुपये, जानिए क्या करें

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सरकार तीन किस्तों में किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2021 पर 7:08 PM
PM Kisan Samman Nidhi: गलत आधार नंबर लिंक होने से अटक जाएंगे 2000 रुपये, जानिए क्या करें

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है। 4 महीने में एक किस्त आती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। मोदी सरकार अब तक किसानों को 6 किस्तों में पैसे मुहैया करा चुकी है। अब इसकी सातवीं किस्त दिसंबर में आनी शुरू हो गई है।

सातवीं किस्त पाने के लिए लाखों किसान हैं जिनका पेमेंट अटक गया है। उनके आधार नंबर देने या अकाउंट नंबर देने में कहीं कोई गलती हो गई होगी। लिहाजा उनको अभी तक सातवीं किस्त के 2000 रुपये नहीं मिले हैं। ऐेसे में अगर आपने भी कोई गलत जानकारी भर दी है, पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करके ठीक किया जा सकता है।

ऐसे ठीक करें गलती

सबसे पहले आपको पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद यहां पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर आधार एडिट का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जहां आप अपना आधार नंबर ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके अकाउंट नंबर में गलती हो गई है तो आपको अपने लेखपाल से संपर्क करना होगा, वो आपकी गलती को सुधार करवा सकते हैं।

इस तरह अकाउंट में ट्रांसफर होते हैं पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। फिर उस एप्लीकेशन को राज्य सरकार आपके रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का वेरिफिकेशन किया जाता है। राज्य सरकार जब तक आपके अकाउंट को वेरिफाई नहीं करती तब तक पैसे नहीं आते। जैसे ही राज्य सरकार वेरिफाई कर देती है तो फिर FTO जेनरेट हो जाता है। फिर इसके बाद केंद्र सरकार अकाउंट में पैसे ट्रांसपर कर देती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें