PM Kisan Yojana: जून में आ सकती है 20वीं किश्त, जानें किसे मिलेगा 2000 रुपये का फायदा?

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत सरकार जल्द ही 20वीं किश्त किसानों के खाते में भेज सकती है। इस बार की किश्त जून 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 7:31 AM
PM Kisan: क्या अगले महीने आएगी पीएस किसान की किश्त।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत सरकार जल्द ही 20वीं किश्त किसानों के खाते में भेज सकती है। इस बार की किश्त जून 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

अब तक कितनी किश्तें मिलीं?

इस योजना की पिछली यानी 19वीं किश्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी, जिससे 9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला था। इसमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं। इससे पहले 18वीं किश्त अक्टूबर 2024 में और 17वीं किश्त जून 2024 में दी गई थी।


हर साल तीन किश्तें मिलती हैं

सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में देती है। यानी हर 4 महीने में पात्र किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

PM-KISAN योजना का मकसद क्या है?

इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता देना है। इससे किसानों की आय में सुधार होता है और उन्हें अपनी फसल के लिए जरूरी चीजें खरीदने में मदद मिलती है।

किन्हें मिलता है लाभ?

जिन किसानों के नाम पर कृषि योग्य जमीन है, वे इस योजना के पात्र हैं।

लेकिन कुछ वर्गों को योजना से बाहर रखा गया है, जैसे

संस्थागत भूमिधारी (जमीन ट्रस्ट या संस्था के नाम पर)

सरकारी कर्मचारी (कुछ अपवादों को छोड़कर)

प्रोफेशनल लोग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए आदि

इनकम टैक्स भरने वाले किसान

पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान अपने भुगतान की स्थिति PM-KISAN की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार नंबर और बैंक खाता नंबर सही तरीके से अपडेट रखना जरूरी है।

क्या करें किसान?

पात्र किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने डॉक्यूमेंट और जानकारी अपडेट करें। यदि सभी जानकारियां सही हैं, तो जून में 2000 रुपये की 20वीं किश्त उनके खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगी।इस योजना से अब तक देशभर के करोड़ों किसानों को मदद मिली है और आगे भी इसका लाभ जारी रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।