PM Kisan: जून में कब आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त? यहां जानें अपडेट
PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान की 20वीं किश्त आने का बेसब्री से इंतजार है। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट्स की माने तो सरकार 20वीं किश्त इस महीने जून में जारी कर सकती है
PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान की 20वीं किश्त आने का बेसब्री से इंतजार है।
PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान की 20वीं किश्त आने का बेसब्री से इंतजार है। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट्स की माने तो सरकार 20वीं किश्त इस महीने जून में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। पीएम किसानों की पिछली 19वीं किश्त फरवरी में आई थी। हालांकि, अब देखना होगा कि 20वीं किश्त कब आएगी।
क्या है पीएम-किसान योजना?
यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी। इसके तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिये जाते है। यह रकम साल में तीन बार 2,000 रुपये की किश्त के तौर पर किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं।
कब आ सकती है अगली किश्त?
पीएम-किसान की अगली यानी 20वीं किस्त अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच किसी भी समय आ सकती है। उम्मीद है कि इसे जून महीने में ट्रांसफर किया जाएगा, लेकिन तारीख और प्रोग्राम का ऐलान करना अभी बाकी है।
पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये पाने के लिए क्या हैं नियम?
ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है।
आधार को बैंक खाते से लिंक कराना होगा।
भूमि रिकॉर्ड का वैरिफिकेशन अनिवार्य है।
अगर किसान ये तीन जरूरी प्रोसेस पूरे नहीं करते तो उन्हें किश्त नहीं मिल पाएगी।
ई-केवाईसी कैसे करें?
pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर OTP के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।
या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर बायोमैट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
सरकार ने मई 2025 तक पूरे देश में एक सैचुरेशन ड्राइव चलाया था ताकि सभी योग्य किसान समय पर इन औपचारिकताओं को पूरा कर सकें।
कौन-कौन है इस योजना के पात्र?
भारतीय नागरिक होना चाहिए।
किसान के नाम पर कृषि योग्य जमीन हो।
छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए।
टैक्सपेयर्स न हो।
10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन न हो।
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें या नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
स्टेटस जानने के लिए
वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं → Know Your Status पर क्लिक करें → रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें
नाम लिस्ट में देखने के लिए
वेबसाइट पर Beneficiary List पर जाएं → राज्य, जिला, ब्लॉक चुनें → Get Report पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए
वेबसाइट पर New Farmer Registration ऑप्शन से आवेदन करें और बताए गए निर्देशों का पालन करें। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना है, इसलिए जरूरी है कि सभी पात्र किसान समय पर इस प्रोसेस को पूरा कर दें।