Gold Rate Today: आज बुधवार 4 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी रही। सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। आज 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 300 रुपये की बढ़त दिख रही है। देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,300 रुपये के स्तर को पार कर गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 90,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज बुधवार 4 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 4 जून 2025
बुधवार 4 जून को सोने के भाव में तेजी रही। दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में अधिकतम 300 रुपये की बढ़त कल की तुलना में दिख रही है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 91,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।
क्यों गोल्ड में आ रही है तेजी
सोने की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह यह है कि दुनिया में राजनीतिक और व्यापार से जुड़ा तनाव बढ़ गया है। जब ऐसे हालात होते हैं तो लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करने लगते हैं। साथ ही, डॉलर की कीमत भी गिरी है, जिससे सोना खरीदना लोगों को और फायदेमंद लग रहा है। इन सब वजहों से सोने की मांग बढ़ गई है और उसकी कीमत भी ऊपर चली गई है।
चांदी का आज का रेट - 4 जून 2025
बुधवार 4 जून को चांदी का भाव 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 1900 रुपये की तेजी आई है। कल चांदी का रेट 1,00,100 रुपये था।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, इसलिए यह हमेशा प्रीमियम खरीदारों की पहली पसंद रहता है। वहीं, 22 कैरेट सोना थोड़ा मजबूत होता है, जिससे यह गहने बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। भारत में सोने की कीमतें कई कारणों से बदलती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के मौसम में इसकी मांग बहुत बढ़ जाती है।