PM Kisan की 22वीं किश्त शुक्रवार 13 मार्च को होगी जारी, किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan: शुक्रवार 13 मार्च को किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते सप्ताह 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किश्त जारी करेंगे

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 5:29 PM
PM Kisan: शुक्रवार 13 मार्च को किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे।

PM Kisan: शुक्रवार 13 मार्च को किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते सप्ताह 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किश्त जारी करेंगे। यह अमाउंट असम के गुवाहाटी से आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किये जाएंगे। सरकार यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के अकाउंट में भेजेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम में योजना की 21वीं किश्त जारी की थी।

क्या है PM-Kisan योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह अमाउंट तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार का मकसद किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरण और खेती से जुड़ी अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को काफी राहत मिलती है।


ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

अगर कोई किसान यह जानना चाहता है कि उसे योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम चेक कर सकता है।

इसके लिए ये आसान स्टेप फॉलो करें

सबसे पहले PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक करें।

यहां Beneficiary List विकल्प चुनें।

इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर Get Report पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

किन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किश्त

जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है।

ऐसे परिवार जहां एक से ज्यादा सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं (जैसे पति-पत्नी दोनों)।

ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक भुगतान रोका जा सकता है।

क्या Farmer ID जरूरी है?

सरकार ने फिलहाल 14 राज्यों में नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID अनिवार्य कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और असम शामिल हैं।

जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां नए रजिस्ट्रेशन के लिए फिलहाल Farmer ID जरूरी नहीं है। इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है और 13 मार्च को आने वाली 22वीं किश्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है।

SIP: क्या आप सिप बंद करने के बारे में सोच रहे हैं? तो इस फंड के बंपर रिटर्न को जान लीजिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।