Get App

PM Kisan Samman Nidhi: झारखंड में 30 लाख किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये

झारंखड में हेमंत सोरेन ने एक महीने का विशेष अभियान चलाया था, उसी की बदौलत किसान अधिक से जुड़ गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2020 पर 4:14 PM
PM Kisan Samman Nidhi: झारखंड में 30 लाख किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं। इसमें सालाना तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है। जिस पर हर किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं। पीएम मोदी ने किसानों को इनकम बढ़ाने के मकसद से इस योजना की शुरुआत की थी। अब तक छह किस्तों में पैसा जारी किया जा चुका है।

अब भी कई ऐसे राज्य हैं जो कि पीएम किसान सम्मान निधि से नहीं जुड़ सके हैं। इसी तरह झारखंड है जहां बहुत कम किसान इस योजना से जुड़ सके हैं। ऐसे में झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का नतीजा ये रहा है कि अब तक 30 लाख किसान जुड़ गए। इन सब किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनका वेरिफिकेशन होने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा अकाउंट में आना शुरू हो जाएगा। अभी तक राज्य में 15.5 लाख किसानों को इसका लाभ मिल रहा था। हालांकि इस योजना में राज्य सरकार ने 32 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था। राज्य सरकार अभी भी प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ सकें। इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलती है, जिनके नाम से खेती होती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें