PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार किसानों को मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी में केंद्र सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) है। इसमें हर साल किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि तीन किस्तों में दिए जाते हैं। हर तीन महीने में 2,000 अकाउंट में ट्रांसफर करती है। पीएम किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जारी हो गई है। इस स्कीम के तहत पिछले 20 दिन में 30 लाख किसानों के अकाउंट में दो-दो हजार रुपये भेज दी गई है। इस महीने में लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ 81 लाख हो गई है। अगर आपके अकाउंट में अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो आप अपने डॉक्यूमेंट्स चेक कर लें, अगर उसमें कहीं कोई गलती है तो उसे ठीक करा लें।
कैसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद नीचे दाईं तरफ Formers Corner के नाम से एक बॉक्स बना होगा। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
अगर आपने फॉर्म भरने में कोई गलती कर दी है, तो उसे भी आप घर बैठे सुधार सकते हैं। इसके लिए Benificary status पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, अकाउंट नंबर एंटर करना होगा। अगर कुछ गलतियां हुई हैं, तो उसे आप ठीक कर सकते हैं। अगर आपका कोई डॉक्यूमेंट्स अपलोड नहीं है तो उसे आप ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। जिन लोगों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशऩ नहीं कराया है वो अपना रजिस्ट्रेशऩ करा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
