Get App

PM Kisan Samman Nidhi: अगले हफ्ते मिल सकती है 8वीं किस्त, जानिए आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में हर साल 6000 रुपये ट्रांसफर करती है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2021 पर 5:41 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अगले हफ्ते मिल सकती है 8वीं किस्त, जानिए आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। अब तक केंद्र सरकार त किस्तों में किसानों को पैसे भेज चुकी है। इसकी अगली किस्त यानी आठवीं किस्त मार्च महीने में आने की संभावना है। 

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे मिलेंगे या नहीं तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आयेंगे या नहीं।

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज में जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report  पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।     


अगर कोई गलती है तो कर सकते हैं ठीक

अगर आपका एप्लीकेशन किसी डॉक्यूमेंट (आधार, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट में कुछ गलतियों की वजह से रुका है तो उस डॉक्यूमेंट ठीक करके आप ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपका नाम नहीं है तो आप अपना नाम जोड़ सकते हैं। साथ ही आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें