PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किश्त जल्द ही ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 9वीं किस्त अगस्त महीने में ट्रांसफर कर सकती है। मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। पीएम किसान की 8वीं किश्त 14 मई को आई थी। अगर आप भी 9वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें क योजना में 5 बदलाव आ चुके हैं, जो आपके लिए जानना है जरूरी...
योजना की शुरुआत में केवल उन किसानों को इसका पात्र माना गया, जिनके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ थी। अब मोदी सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है।
2 आधार कार्ड को बना दिया अनिवार्य
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। बिना इसके आप इसका लाभ नहीं उठा सकते।
पीएम किसान योजना का लाभ अधिक से अधकि किसानों मिल सकते इसके लिए कृषि अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अगर आपके पास जमीन के पेपर्स, आधार कार्ड, मोबाइल नबंर और बैंक अकाउंट है तो pmkisan.nic.in पर स्वयं रजिस्टर कर सकते हैं।
4 स्वयं जान सकते हैं स्टेटस
किसान स्वयं अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता हैं।
5 किसान क्रेडिट कार्ड और मानधन योजना
पीएम किसान स्कीम से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और मानधन योजना से जोड़ दिया गया है। KCC से किसानों को 4 फीसदी पर 3 लाख का लोन मिल सकता है। किसान मानधन योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को अलग से डॉक्यूमेंट नहीं देने होंगे। पीएम किसान योजना से ही अंशदान देने का विकल्प चुन सकते हैं।