PM Kisan: बैंक खाते में आएंगे 2000 रुपये, पहले लिस्ट में चेक करें अपना नाम- आपको पैसा मिलेगा या नहीं

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है

अपडेटेड Jul 14, 2021 पर 8:24 AM

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किश्त जल्द ही ट्रांसफर कर सकती है। सरकार 9वीं किस्त अगस्त महीने में ट्रांसफर कर सकती है।

मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। पीएम किसान की 8वीं किश्त 14 मई को आई थी। आइए जानते हैं आपका नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं कैसे जान सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना  नाम

- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

 यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।


- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

- 9वीं और 8वीं किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

- यहां आपको Active और InActive के ऑप्शन को देखना है।

- अगर इस कॉलम में Active लिखा हुआ है तो इसका मतलब है कि आपका पीएम किसान अकाउंट एक्टिव है।

- इसका मतलब है कि आपको इस स्कीम के तहत नौवीं किस्त मिलेगी.

लिस्ट में चेक करें नाम

PM Kisan की वेबसाइट पर Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें। यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करें और Get Report पर क्लिक करें। इसमें सभी लाभार्थियों की सूची होती है। आप इसमें भी अपना नाम अक्षर के हिसाब से लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।