PM kisan Samman Nidhi: इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 9वीं किश्त, जानें कैसे चेक करें बैलेंस

पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है

अपडेटेड Jul 12, 2021 पर 12:54 PM

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किश्त जल्द ही ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 9वीं किस्त अगस्त महीने में ट्रांसफर कर सकती है। मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। पीएम किसान की 8वीं किश्त 14 मई को आई थी।आइए जानते हैं आप कैसे जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं…

ऐसे चेक करें अपना खाता


- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।


- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा


- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।


- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।



- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।


- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।


- 9वीं और 8वीं किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।


- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।