Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 30 जून से पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर 4,000 रुपये पाने का है शानदार मौका, जानिए कैसे

अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर दो किस्तों के एक साथ 4,000 रुपये मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2021 पर 10:21 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 30 जून से पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर 4,000 रुपये पाने का है शानदार मौका, जानिए कैसे

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अभी भी की किसान हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। वो एक साथ इस योजना के तहत 4,000 रुपये हासिल कर सकते हैं।

पहली बार रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान अगर 30 जून के पहले रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो उन्हें एक साथ 2 किस्तों के 4,000 रुपये मिलेंग। किसानों के अकाउंट में जुलाई महीने के 2,000 रुपये अकाउंट में आ जाएंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए यह पहली किस्त होगी, जबकि सरकार की तरफ से यह आठवीं किस्त होगी।

 PM Kisan: अगर आप ऐसे ले चुके हैं कई किस्त, तो वापसी के लिए रहें तैयार- जानिए क्या हैं नियम

नौवीं किस्त अगस्त में जारी की जाएगी। ऐसे में 30 जून के पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को पहली किस्त जुलाई में और दूसरी किस्त में अगस्त में मिलेगी। कुल मिलाकर किसानों को सीधे 4,000 रुपये का फायदा होगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने पर केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अभी तक एक भी किस्त का पैसा नहीं मिला है।

PM kisan Samman Nidhi: अगर हो गई गलती तो फंस जाएंगे 2,000 रुपये, जानिए घर बैठे कैसे करें ठीक

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। सरकार उन्हीं किसानों के अकाउंट में पैसे भेजती है, जिनके पास कम से कम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन है।

 पीएम किसान: नहीं आये खाते में 2000 रुपये, तो इन फोन नंबरों पर करें शिकायत

अब तक किसानों को 8 किस्तों में पैसे जा चुके हैं। कुल मिलाकर इस योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद Farmers Corner नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। फिर इसके नीचे New Farmer Registration का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करना है। इससे नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको Aadhaar number और Captcha भरना होगा। फिर कुछ पर्सनल जानकारी भरना होगा। आधार के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें