PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं। इसमें सालाना तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है। जिस पर हर किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं। पीएम मोदी ने किसानों को इनकम बढ़ाने के मकसद से इस योजना की शुरुआत की थी। यह योजना फरवरी 2019 में शुरु की गई थी। तब से लेकर अब तक छह किस्तों में पैसा जारी किया जा चुका है।
करोड़ों लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान तो यह योजना गरीब किसानों के लिए बेहद फायदे की रही। अभी भी कई किसान हैं जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वो अभी भी अप्लाई कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि में अभी किसानों के नाम जोड़े जा रहे हैं। कुछ दिन पहले झारखंड में हेमंत सरकार ने सबसे अधिक किसानों के नाम जोड़े थे। सीएम हेमंत सोरेन ने एक विशेष अभियान चलाया था कि ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ा जा सके। झारखंड में 30 लाख नए किसान जोड़े गए हैं। ऐसे में अगर आपका नाम रह गया है और पीएम किसान सम्मान निधि में पात्र हैं। तो बिना कुछ देरी किए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अगली किस्त जब आएगी तो आपके नाम से भी 2,000 रुपये जारी किए जाएंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि 6 किस्तों में पैसे जारी हो चुके हैं। इसकी अगली यानी सातवीं किस्त नवंबर में आने की संभावना है। ऐसे में आपके पास एक महीना से ज्यादा का समय बाकी है। बिना किसी देरी किए फटाफट ऑनलाइन कर दें। इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलती है, जिनके नाम से खेती होती है।
फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि भी किसी भी तरह की कोई गलती ना हो। जैसे आधार नंबर, अकाउंट नंबर, नाम इन सब की स्पेलिंग तक में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। थो़ड़ा सा भी कहीं कोई गलती होगी। तो आपके पैसे अटक जाएंगे। लिहाजा ध्यनपूर्वक अप्लाई करना चाहिए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
