Get App

PM Kisan: किसान आज निपटा लें अपना eKYC का काम, वरना नहीं मिलेगी अप्रैल में मिलने वाली किश्त- आज है अंतिम दिन

PM Kisan Update: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान आज यानी 25 मार्च 2022 तक अपना यह काम निपटा लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 9:22 AM
PM Kisan: किसान आज निपटा लें अपना eKYC का काम, वरना नहीं मिलेगी अप्रैल में मिलने वाली किश्त- आज है अंतिम दिन
PM Kisan: आज निपटा लें अपना eKYC का काम, वरना नहीं मिलेगी अप्रैल में मिलने वाली किश्त

PM Kisan Update: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान आज यानी 25 मार्च 2022 तक अपना यह काम निपटा लें। नोएडा जिला प्रशासन ने पीएम किसान वेबसाइट पर ईकेवाईसी पूरा करने की समय सीमा आज शुक्रवार 25 मार्च 2022 तय की है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए अपना ईकेवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।

ईकेवाईसी पूरा करने की आज है डेडलाइन

जिला अधिकारियों ने लाभार्थियों को बताया कि आधार वैलिडेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर एक नया लिंक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को सत्यापन के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एक ओटीपी या वन-टाइम पासवर्ड भी मिलेगा। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि अगर 25 मार्च 2022 तक वैलिडेशन पूरा नहीं हुआ तो अप्रैल माह में किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द ईकेवाईसी पूरा करने को भी कहा है ताकि उन्हें 11वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये बिना किसी देरी के मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें