Get App

PM kisan Samman Nidhi: आपको 2000 रुपए की किस्त मिलेगी या नहीं, चेक कीजिए लिस्ट

केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में हर साल 6000 रुपये ट्रांसपर करती है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2020 पर 11:52 AM
PM kisan Samman Nidhi: आपको 2000 रुपए की किस्त मिलेगी या नहीं, चेक कीजिए लिस्ट

PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Samman Nidhi yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6000 रुपये की मदद करती है। हर 4 महीने पर उनके अकाउंट में सरकार 2000 रुपये ट्रांसफर करती है। अबतक किसानों को 6 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। अगर आपने भी हाल में इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और जानना चाहते हैं कि इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम शामिल  है या नहीं, तो आप आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा।
 
Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

अगर कोई कमी रह गई है

अगर आपका एप्लीकेशन किसी डॉक्यूमेंट (आधार, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट) की वजह से रुका है, तो उस डॉक्यूमेंट को प ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं। अगर आप किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस बेवसाइट की मदद लेकर अपना नाम खुद जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपके एप्लीकेशन की स्थिति क्या है?  इसकी जानकारी किसान आधार संख्या/ बैंक अकाउंट/ मोबाइल नंबर के जरिए भी मालूम कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें